जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई की ओर से मंगलवार को 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 4 मई से शुरू होगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 जून को खत्म हो जाएगी, जबकि 12वीं की परीक्षा का समापन 10 जून को होगा।
इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट की परीक्षा 10:30 बजे से 1:30 बजे तक चलेगी और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगी। सुबह की शिफ्ट के लगाए गए स्कूल स्टाफ को दोपहर की शिफ्ट में नहीं लगाया जाएगा।
आमतौर पर प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में होती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती हैं और यह मार्च में खत्म हो जाती हैं,लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षा में देरी हुई है।
सीबीएसई 10वीं परीक्षा के मुख्य पेपरों की तिथि
- 6 मई: इंग्लिश
- 10 मई: हिंदी कोर्स
- 15 मई: विज्ञान
- 17 मई: पेंटिंग
- 18 मई: म्यूजिक
- 20 मई: गृह विज्ञान
- 21 मई: मैथ्स
- 27 मई: सामाजिक विज्ञान
- 2 जून: संस्कृत
- 7 जून: कंप्यूटर एप्लीकेशन
सीबीएसई 12वीं परीक्षा के मुख्य पेपरों की तिथि
- 4 मई: इंग्लिश
- 5 मई: टेक्सेशन
- 8 मई: फिजिकल एजुकेशन
- 10 मई: इंजीनियरिंग ग्राफिक्स,मीडिया,शॉर्ट हैंड
- 12 मई: बिजनेस स्टडीज
- 13 मई: फिजिक्स एप्लाइड फिजिक्स
- 15 मई: रिटेला मास मीडिया
- 17 मई: अकाउंटेसी
- 18 मई: केमिस्ट्री
- 19 मई: पॉलिटिकल साइंस
- 21 मई: संस्कृत
- 24 मई: बायोलॉजी
- 25 मई: इकोनॉमिक्स
- 28 मई: सोशोलॉजी
- 29 मई: कंप्यूटर साइंस,आईटी
- 31 मई: हिंदी
- 2 जून: ज्योग्राफी
- 3 जून: वेब एप्लीकेशन टूरिज्म
- 5 मई: साइकोलॉजी
- 7 जून: गृह विज्ञान
- 10 जून: हिस्ट्री
- 11 जून: बायोटेक्नोलजी,एग्रीकल्चर

