Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

मायावती का जन्मदिन जन-कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे बसपाई

  • कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन पर पार्टी का जोर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का जन्म शुक्रवार को कार्यकर्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाएंगे।

बसपाई शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन एसटी तिराहे के समीप रजवाड़ा फार्म हाउस में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बनाएंगे। मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेश कश्यप होंगे। बसपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल ने बताया कि बहनजी का जन्मदिन उनके निर्देशानुसार सादगी से मनाया जाएगा।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो अपने 65 वें जन्मदिन के अवसर पर मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी का सफरनामा, भाग-16 के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करेंगी। इससे पूर्व बसपा पदाधिकारियों की टीम ने देहात क्षेत्र में संपर्क कर उनको बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन सादगी से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पाल, सेक्टर प्रभारी जगपाल नानौता, चैपाल, सुनील जाटव, सुशील नाहरिया, साजिद अली, अरविंद झाल, फारूख अहमद, नंदकुमार, रामलाल कश्यप, राजेंद्र उपाध्याय, वेदप्रकाश, लोकेंद्र खेड़ी, रोबिन खेड़ी, इलमचंद कश्यप, प्रदीप, सोनू पाल, संजीव पाल, मोहित पाल, श्रीपाल कश्यप, रोहताश कश्यप, सचिन पाल आदि मौद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img