Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

गोवंश की तेरहवीं मनाई, विधि विधान के साथ यज्ञ किया

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: निरपुडा में गोवंश की तेरहवीं मनाई गई। इस अवसर पर विधि विधान के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। लोगों ने मृतक गोवंश को श्रद्धाजंलि दी।

बता दे कि गत एक जून को निरपुड़ा के मुख्य रास्ते पर विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया था। जिसकी चपेट में गोवंश आ गया था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने गोवंश की शव यात्रा निकाल कर इसको एक बाग में दफनाया था। सोमवार को उसी स्थान पर ग्रामीणों ने यज्ञ कर उसे श्रदाजंलि दी।

यज्ञ के ब्रह्मा पंडित बिल्लू शर्मा ने इस मौके पर कहा कि हमारे जीवन में गाय का बहुत महत्व है ।वह हमारे लिए बहुत उपयोगी है, हमे इनकी रक्षा करनी चाहिए। यज्ञ के यजमान चौधरी भवर सिंह रहे । कार्यक्रम का आयोजन सतेंद्र राणा ने किया।

हरपूल सिंह अमीन, हरपाल सिंह आर्य, बृजपाल राणा, ग्राम प्रधान संगठन के जिला अधयक्ष व ग्राम प्रधान निरपुडा सूबेदार प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण पाल राणा, मास्टर रामकुमार, सुमेश जैन, नीतू राणा, डॉक्टर राजिंद्र सिंह, इकबाल सिंह राणा, यशपाल सिंह आदि का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img