Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सीमेंट व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारी, मेरठ रेफर

  • बड़ौत के बिनोली रोड पर व्यापारी को उसकी दुकान में ही मारी गोली

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के बिनौली रोड पर सीमेंट की दुकान करने वाले व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने मामूली कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बताया गया है कि हमलावर नकाब लगाए हुए थे। घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ में हायर सेंटर में चिकित्सकों ने रेफर दिया।

नगर के बिनौली रोड निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र मंसाराम शर्मा (50) प्रतिदिन की तरह बिनौली रोड के रामबाग कालौनी की गली के सामने अपनी सीमेंट की दुकान पर बैठा हुआ था। शुक्रवार देर सायं उसके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों युवक उसे अपने साथ दुकान के अंदर ले गए।

68 4

वहां मामूली कहासुनी हो गई। तभी बदमाशों ने प्रदीप के सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों के भागने की दिशा में खोजबीन की। परिजनों को सूचना मिली तो परिजन और आस-पड़ोस के लोगों ने घायल को उठाकर नगर के अस्पताल में भर्ती कराया।

69 4

चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ मे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चल पाया। मौके पर सीओ बड़ौत व कोतवाली पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी। वह किसी से रंजिश होना नहीं बता रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img