Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

उद्यम गेंग के शूटर ने उतारा था सीमेंट व्यापारी मौत के घाट

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बड़ौत में सीमेंट व्यापारी को लूट का विरोध करने पर कुख्यात उधम गैंग के शार्प शूटर ने मौत के घाट उतारा था। वह व्यापारी से रंगदारी मांगने के लिए गया था और जब लूटकर भाग रहा था तो पीछा करने पर गोली मार दी गयी थी। शूटर पर पहले भी हत्या, लूट, रंगदारी मांगने व हत्या के प्रयास के दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं।

बड़ौत थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके पास से लूट की 25 हजार नकदी व एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस उसके फरार साथी का भी पता लगा रही है। जिसको जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

एसपी अभिषेक सिंह के अनुसार बड़ौत में नौ अक्टूबर को सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गयी थी और उसके बाद हत्यारों को पकड़ने के लिए चार टीम का गठन कर दिया था, जो लगातार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस ने टीम के साथ हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया हत्यारा शबगा गांव का कमल पंवार पुत्र महिपाल सिंह है।

वह कुख्यात उधम सिंह गैंग का शूटर है और उधम सिंह के कहने पर हत्या, लूट, रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम देता था। एसपी के अनुसार हत्यारे कमल पंवार ने पूछताछ में बतया कि वह उधम सिंह से अलग अपनी पहचान बनाना चाहता है। इसलिए ही बड़ौत में सीमेंट व्यापारी से रंगदारी मांगी थी और रंगदारी नहीं देने पर उसकी दुकान में गल्ले में रखी नकदी लूटकर भाग रहा था तो व्यापारी प्रदीप आत्रेय उनके पीछे भागने लगा।

जिसके बाद उसको गोली मार दी गयी। वह अपने साथी शामली के रहने वाले बंटी के साथ भाग गया। उसका साथी बंटी उसको गांव में छोड़कर शामली चला गया था। एसपी ने बताया कि शूटर के पास से एक तमंचा, कारतूस व लूटी गयी नकदी में 25 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं और हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया। शूटर कमल पंवार पर एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं जो मेरठ, मुजफ्फरनगर व बागपत जनपद में है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...
spot_imgspot_img