Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

विधायक के जन्मदिन पर पौधा भेंटकर शतायु की कामना की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना व अन्य सदस्यों ने उन्हें पौधा भेंट किया। इस मौके पर विधायक की लंबी आयु की कामना की। गुरुवार को जन्मदिन के अवसर पर रमाला में विधायक सहेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंच कर सुरेंद्र सिंह तुगाना ने पौधा भेंट किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह प्रकृति प्रेमी हैं।

पेड़-पौधे लगाने के प्रति उनका आकर्षण पहले जैसा ही है। पेड़ होंगे तो जीवन होगा। पेड़ों से मिलने वाली आॅक्सीजन ही प्राणियों को मिलती है। जब पेड़ नहीं होंगे या कम होंगे तो आक्सीजन की कमी से व्यक्ति बीमार होंगे। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए हर शुभ कार्य पर पौधे रोपित करने चाहिए। साथ ही उनकी समय समय पर उचित देखभाल भी की जाए। ताकि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे व उन्हें शुद्ध आक्सीजन भी मिले।

उन्होंने कहा कि वह और उनका दल पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए अलग-अलग मुहिम चला रहे हैं। विधायक के जन्मदिवस पर उनका हरित अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दल के सदस्यों ने गणमान्यों द्वारा पर्यावरण सेवा करने पर जोर देते हुए कहा लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर हाल में की जानी चाहिए। पर्यावरण रक्षा के लिए हर इंसान को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए । यदि वातावरण स्वच्छ रहेगा तो हम स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर सुभाष चौहान, भूपेंद्र, सहंसरपाल, प्रवीण व हरबीरआदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img