- एमएसयू के कुलपति ने किया दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय पुंवारका सहारनपुर द्वारा प्रथम बार विवि परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। विवि परीक्षा के लिए जनपद में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें आरके पीजी कॉलेज शामली, वीवी पीजी कॉलेज शामली व विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय शामिल है।
विवि परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शिता से संपन्न कराने के उद्देश्य से और रासेयो के विवि समन्वयक डा. भूपेंद्र कुमार ने आरके पीजी कॉलेज और वीवी पीजी कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर उन्होंने संतोष प्रकट किया। इस दौरान को परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। इस अवसर पर कुलपति एचएस सिंह ने कहा कि मां शाकुंभरी देवी यूनिवर्सिटी द्वारा प्रथम बार परीक्षा आयोजित की जा रही है। सोमवार को एमए प्रथम वर्ष के छात्रों की समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई।

