Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

किसान हित में काम कर रहा केंद्रीय कृषि विकास संस्थान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय दोगुनी करने और खेती किसानी को रोजगार परक और उद्योगों से जोड़ने के लिए केंद्रीय कृषि विकास संस्थान अनेक योजनाएं संचालित कर रहा है। इसके तहत किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण तथा पंजीकृत कृषकों को अनुदानयुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्थान के निदेशक चन्द्र भूषण पाण्डेय ने बताया कि केंद्रीय कृषि विकास संस्थान द्वारा संचालित योजनाओं में कृषक अपना निःशुल्क पंजीकरण कर योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

48 1

उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि विकास संस्थान द्वारा पूर्व में जारी नियुक्ति विज्ञापनों की परीक्षा इसी वित्तीय वर्ष में संपन्न कराया जाएगा जिससे बेरोजगारी दर में कमी आएगी। इसके साथ ही संस्थान के अधीन 1.5 लाख नौकरियों में चयन प्रक्रिया गतिशील है। वर्ष 2028-29 तक 3.5 करोड़ पंजीकृत कृषक परिवारों को डीबीडी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेयरी उत्पादन, पशुपालन व औषधीय फसलों की खेती से अथवा कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों से किसानी को रोजगार परक बनाकर न केवल उनकी आय दोगुनी की जा सकती है बल्कि ग्रामीण परिवेश में विकास को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है।

पाण्डेय ने बताया कि केंद्रीय कृषि विकास संस्थान द्वारा कोरोना काल के दौरान पलायित मजदूरों अथवा कृषकों के निःशुल्क पंजीकरण के पूर्व में जारी सैद्धांतिक सहमति को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है जिससे सम्बन्धित कार्यशाला अथवा सेमिनार नवम्बर अथवा दिसम्बर में की जायेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि विकास संस्थान के आधिकारिक वेबसाइट में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img