Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Admit Card: CGPSC ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ए​डमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज शुक्रवार को खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सिविल जज मुख्य परीक्षा 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। CGPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल जजों के कुल 49 रिक्त पदों को भरना है।

सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 3 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के तीन जिलों: बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर (छत्तीसगढ़) में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

ऐसे होगा चयन

सिविल जज के पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। प्रवेश पत्र/ साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र साक्षात्कार के करीब 10 दस दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इस परीक्षा में वे उम्मीदवार ही आवेदन करने के योग्य होंगे जो प्रारम्भिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – psc.cg.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपसब्ध सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
  • अब आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले लें।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img