Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Box Office Report: ‘छावा’ का बना हुआ है बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, जाने बाकी फिल्मों का कलेक्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘छावा’ की गूंज सुनाई दे रही है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘छावा’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ का जादू भी बरकरार है। सह फिल्म छठे दिन ही लाखों के आंकड़े पर आ पहुंची है। साउथ की फिल्म ‘तंडेल’ भी बॉक्स ऑफिस से ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। हालांकि, इसकी कमाई भी लाखों में हो रही है। दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत की विदामुयर्ची भी बॉक्स ऑफिस पर पांव जमाए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

छावा

फिल्म ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। बुधवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मंगलवार को इसका कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये था। फिल्म ने 31 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी और पहले वीकेंड पर 48.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके कुल कारोबार की बात की जाए तो अभी तक ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस से 197.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को इसकी कमाई का आंकड़ा लाखों में आ पहुंचा। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से बुधवार को 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो अभी तक इसने 15.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

तंडेल

साउथ की फिल्म ‘तंडेल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। हालांकि, फिल्म फिर भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो इसने 75 लाख रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस से किया है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 59.95 करोड़ रुपये हो चुकी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img