Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

चेयरमैन व ईओ ने धर्म गुरुओं से किया हरियाली ईद मनाने का आह्वान

  • मीटिग आहूत, ईद को लेकर विचार विमर्श

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/फलावदा: अलविदा जुमे और ईद की तैयारियों को लेकर पंचायत कार्यालय में बुलाई गई धर्म गुरुओं की बैठक में विचार विमर्श के पश्चात ईओ ने पौधे भेंट करके हरियाली ईद मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए।

31 4

स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को बुलाई गई बैठक में चेयरमैन अब्दुस समद तथा ईओ नीतू सिंह ने ईद और अलविदा जुमे को की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था पेयजल तथा सफाई का विशेष प्रबंध किया जाएगा।त्योहार के मौके पर किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

30 5

बैठक में ईदगाह के रास्ते के निर्माण की मांग उठाएं जाने पर उन्होंने धर्म गुरुओं को बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। नगर के धर्मगुरुओं ने बताया कि ईदगाह के अलावा मोहल्ला अंसारीयान तथा दरबार में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। बैठक में शामिल धर्म गुरुओं को पौधे भेंट कर के चेयरमैन अब्दुस समद तथा ईओ नीतू सिंह ने सद्भाव के साथ शांति पूर्वक हरियाली ईद मनाने का आह्वान किया।इस मौके पर मुफ्ती सलमान, हाफिज कामिल,मौलाना इन्तजार, मौ0 इकबाल, हाफिज शकील आदि धर्मगुरू उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img