Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

नालियों में गोबर बहाने वालों के चालान, जुमार्ना वसूला

  • नगर निगम ने मंगलवार से शुरू किया नालियों में गोबर बहाने वालों के खिलाफ अभियान

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  खाली प्लाटों और नालियों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों व पशु पालकों के खिलाफ मंगलवार से नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक दर्जन डेयरी/पशु पालकों के चालान कर 11,500 रुपये का जुमार्ना वसूला गया।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर स्वच्छता अभियान के तहत ऐसे डेयरी संचालकों व पशु पालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया जो नालियों में गोबर बहा रहे है या आस पास के खाली प्लाटों को कूड़ाघर की तरह इस्तेमाल कर वहां गोबर डाल रहे है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने करीब 25 घरों एवं डेयरियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लगभग एक दर्जन घरों एवं डेयरियों से गोबर नाली में बहता पाया गया। डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि बलियाखेड़ी ब्लॉक के पास रोहित विहार, हसनपुर कदीम, न्यू रुप विहार, माधव नगर व नूर बस्ती आदि क्षेत्रों में नालियों में गोबर बहाने वाले करीब एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई करते हुए 11,500 रुपये जुमार्ना वसूला गया तथा चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा फिर नालियों में गंदगी बहती दिखाई दी तो भारी जुमार्ना लगाया जायेगा।

डॉ.मिश्रा ने कहा कि नालियों में गोबर बहाने तथा खाली प्लाटों में गोबर जमा करने से ग्रीष्म ऋतु में कई तरह का संक्रमण फैलने का खतरा रहता है और अनेक बीमारियां जन्म लेती हैं। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त के निदेर्शानुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक नीरज कर्णवाल, सोमकुमार, सुपरवाइजर राजकमल, विनोद व सुनील आदि भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img