Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

चंचल का सोने पर पंच

  • यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अपने ही देश की मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यूरोप की धरती पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुये मेरठ की युवा बॉक्सर चंचल चौधरी ने युवा विश्व मुक्केबाजी का खिताब अपने नाम कर क्रांतिधरा को गौरवान्वित करने का कारनामा कर दिखाया है। चंचल की जीत से माता-पिता, परिजनों और दोस्तों में खुशी की लहर हैं तो चंचल के मुक्केबाजी कोच ने इस जीत को युवा मुक्केबाजों के लिये नजीर बनने की बात कही है।

मीनाक्षीपुरम निवासी किसान यशपाल की बेटी चंचल चौधरी ने बुवेडा मोंटेगेरो में 3 से 11 मार्च तक आयोजित हो रही यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग कप एडरियाटिक पर्ल प्रतियोगिता में 50 किग्रा भार वर्ग में रविवार को फाइनल मुकाबले उतरकर अपने ही देश की बी. नन्दिता को हराया।

परिजनों में हर्ष का माहौल

चंचल की इस उपलब्धि से उनके निवास स्थान पर जश्न का माहौल रहा। चंचल के ताऊ रणवीर ने बताया कि उनकी लाडली ने जो उपलब्धि हासिल की है। उससे उनका सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। परीक्षितगढ़ के गांव ऐतमादपुर निवासी किसान यशपाल की धर्मपत्नी और चंचल की मां पूनम, ताई आशा, भाई तरुणदीप ने खुशी जाहिर की। रणवीर ने बताया कि चंचल अमरोहा से 12वीं आर्ट से कर रही थी, प्रतियोगिता की वजह से परीक्षा नहीं दे पाई है। भाई तरुणदीप बीएससी का छात्र है और कबड्डी का खिलाड़ी है।

06 13

प्रेरणा बनकर उभरी चंचल

कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच भूपेंंद्र यादव ने बताया कि चंचल की खेल के प्रति लगन और जज्बे ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। वह युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बनकर उभरी है। खेल के प्रति खिलाड़ियों का जूनून ही उन्हें विश्व के खेल पटल पर स्थापित करने का काम कर रहा है। चंचल की उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह और बॉक्सिंग कोच राजेंद्र ने खुशी जाहिर की है।

ये रहा फाइनल तक का सफर

भार वर्ग मुकाबला प्रतिद्वंदी देश परिणाम

50 किग्रा क्वार्टर फाइनल तुरगानोवा येलायानूर कजाकिस्तान विजेता चंचल चौधरी

50 किग्रा सेमीफाइनल क्रेइनोवा विक्टोरिया रूस विजेता चंचल चौधरी

50 किग्रा फाइनल बी. नंदिता भारत विजेता चंचल चौधरी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img