- कस्बे मेें पहुंचने पर बॉडी बिल्डर का जोरदार स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कस्बे के एक युवक ने वहां पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डर का कस्बे में पहुंचने पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
कस्बा निवासी चांद मोहम्मद ने त्रिलोकपुरी दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और उसके साथ ही 22 युवक भी प्रतियोगिता में पहुंचे थे। चांद ने वहां अपनी बॉडी का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कस्बे का नाम देशभर में रोशन किया।
चांद का कस्बे में पहुंचने पर कस्बे के लोगों व परिजनों ने उसका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और वह पहले भी कई प्रतियोगिता जीत चुका है। चांद मलिक ने बताया कि वह प्रतिदिन 4 से 5 घंटे जिम में मेहनत किया करता था। बताया कि सफलता को पाने के लिए लग्न एवं मेहनत की सख्त जरूरत होती है। पदक जीतने पर नगर वासियों ने उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान यामीन मलिक, सभासद शमशेर अली, नूरी, खुर्शीद, नासिर, डॉ अलीमुदन उपस्थित रहे।

