- चंदन के पिता कैराना के गांव बीनड़ा निवासी संजय चौहान रह चुके वर्ष 2009 में बिजनौर के सांंसद
- दादा चौधरी नारायण सिंह रह चुके यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम
मुख्य संवाददाता |
बिजनौर: विधानसभा मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद के प्रत्याशी होंगे। रालोद चंदन चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित कर गुर्जर वोटों पर अपना दॉव खेल दिया। चंदन चौहान के पिता संजय चौहान वर्ष 2009 में बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद पार्टी से सांसद रह चुके और चंदन चौहान के दादा चौधरी नारायाण सिंह भी यूपी के डिप्टी सीएम पद तक सफर कर चुके। अब रालोद और भाजपा का गठबंधन तय हो चुका। रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा और केंद्र्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चुके।
रालोद को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा। इनमें बागपत और दूसरी बिजनौर लोकसभा सीट शामिल हैं। बता दे कि बिजनौर लोकसभा में पांच विधानसभा शामिल हैं। इनमें बिजनौर जिले से बिजनौर और चांदपुर, मेरठ से हस्तिनापुर और मुजफ्फरनगर से मीरापुर और पुरकाजी विधानसभा शामिल हैं। बिजनौर लोकसभा बिजनौर के अलावा मेरठ और मुजफ्फरनगर तक फैली हुई है।
रालोद ने बिजनौर से अपना प्रत्याशी चंदन चौहान को घोषित कर दिया। चंदन चौहान के लिए बिजनौर लोकसभा सीट नई नहीं होगी। चंदन चौहान के पिता संजय चौहान बिजनौर लोकसभा सीट से वर्ष 2009 में सांसद रह चुके। 2009 में रालोद और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा चंदन चौहान के दादा भी यूपी डिप्टी सीएम रह चुके। बता दें कि बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद ने चंदन चौहान को टिकट देकर गुर्जर वोटरों को साधने का काम किया है। उधर सपा ने बिजनौर में अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
आजादी के बाद से अब तक के सांसद
- 1951 – कांग्रेस से नेमीशरण जैन
- 1957 – कांगे्रस सेअब्दुुल लतीफ
- 1962- निर्दलीय प्रकाशवीर शास्त्री
- 1967 -कांगे्रस से स्वामी रामानंद शास्त्री
- 1971 – कांग्रेस सेस्वामी रामानंद शास्त्री
- 1974 – कांग्रेस सेरामदयाल
- 1977 – जनता पार्टी के महिलाल
- 1980- जनता पार्टी एस से मंगलराम प्रेमी
- 1984 – कांगे्रस से गिरीधारीलाल
- 1985 – कांगे्रस से मीरा कुमार
- 1989 – बसपा से मायावती
- 1991- भाजपा से मंगलराम प्रेमी
- 1996 – भाजपा से मंगलराम प्रेमी
- 1998- सपा से ओमवती
- 1999 – भाजपा से शीशराम रवि
- 2004 – रालोद से मुंशीरामपाल
- 2009 -रालोद से संजय चौहान
- 2014 – भाजपा से भारतेंद्र सिंह
- 2019 – बसपा से मलूक नागर

