Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सेंट जोन्स स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्रलेखा जैन का निधन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सेंट जोन्स सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य चंद्रलेखा जैन का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। वह कोविड से पीड़ित थी और दिल्ली में अपना इलाज करा रही थी। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों के अनुसार दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनके फेफड़ो ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

वह 20 दिसंबर से कोविड पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं। नजदीकी शिक्षकों व प्रधानाचार्य के अनुसार दो दिन पहले उनकी बेटी से हुई बातचीत के दौरान पता चला था कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।

छात्र छात्राओं में दुख की लहर

चंद्रलेखा जैन के स्‍वजन को संवेदना प्रकट करने के लोग उनके स्‍थानीय आवास पर पहुंचे। प्रधानाचार्य चंद्रलेखा जैन छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं, वे अक्‍सर छात्र और छात्राओं को परीक्षा में अच्‍छे नंबर के लिए टिप्‍स देते हुए प्रेरित करती थी। चंद्रलेखा जैन के पति अनिल जैन व परिवार के अन्य सदस्य उनका पार्थिव शरीर लेने दिल्ली गए हुए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार मेरठ में ही सैंट जॉन्स चर्च परिसर स्थित सेमेट्री में किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img