- शिव संकीर्तन से वातावरण शिवमय हुआ
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में भगवान शिव का हरिद्वार से लाये जल से श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सवा लाख महामृत्युंजय का जाप किया।
गुरुवार को गायत्री शक्ति पीठ पर भगवान शिव का महत्व बताते हुए डॉ दीपक कुमार ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा की गई शिव आरती व शिव संकीर्तन से वातावरण शिवमय हो गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सवा लाख मंत्र जाप कर यज्ञ में पूर्ण आहुति की।
इस मौके पर कमल शर्मा, प्रेमलता शर्मा, जितेंद्र सिंह, रिंकी सिंह, ओमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप विपिन शर्मा, रौनक, मधुबाला गुप्ता, काव्य शर्मा, रिंकी सिंह आदि शामिल रहे।

