- एडीजी ने किया मवाना थाने का औचक निरीक्षण
- विवेचनाओं के खेल पर इंस्पेक्टर से जताई नाराजगी
- महिला सिपाहियों को कम्प्यूटर का पढ़ाया पाठ
जनवाणी संवाददाता |
मवाना: आपराधिक घटनाओं में दर्ज मुकदमों मे चल रही विवेचनाओ पर खेलकर भले ही पुलिस ने चार्जशीट लगा दी हो, लेकिन रिकवरी में जीरो साबित दिखाई दिये जाने पर एडीजी नाराज नजर आए। मवाना थाने का अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे एडीजी राजीव सब्बरवाल को देख थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
थाने में पहुंचे एडीजी राजीव सब्बरवाल ने सर्वप्रथम आफिस में अपराधिक रजिस्टर को चेक कर पेंडिंग पड़े मुकदमे चेक किये। हालांकि आपराधिक घटनाओं में दर्ज मुकदमे मे भले ही पुलिस ने चार्जशीट लगा दी हो, लेकिन रिकवरी मे जीरो साबित दिखाई दिये जाने पर इंस्पेक्टर विष्णु शर्मा से जबाव-तलब किया।

इस दौरान थाने में तैनात महिला सिपाहियों को कम्प्यूटर का ज्ञान लेने का पाठ भी पढ़ाया। एडीजी राजीव सब्बरवाल ने के साथ पहुंचे एसपी देहात केशव कुमार मिश्र से सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश दिये हैं। उधर, फलावदा में भी समाधान दिवस के दौरान एडीजी राजीव सब्बरवाल फलावदा पहुंच गए।
एडीजी ने थाने के कई अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीट रजिस्टर अपूर्ण सूचना अंकित मिलने पर रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने समस्याओं को कंप्यूटर में निस्तारण की आख्या सहित सहित सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

वहीं, भावनपुर थाना पर शनिवार को समधान दिवस के मौके पर औचक निरीक्षण करने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने पहुंच गए। एसएसपी ने थाने में मौजूद फरियादों से संंबंधित रजिस्टरों को भी खंगाला। थाना भावनपुर में खुले मैदान में पेड़ के नीचे समाधान दिवस चलता देखकर एसएसपी ने भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक को बैठने की उचित व्यवस्था कराने के आदेश जारी किए।

