Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

ठेके पर लाठी-डंडों से युवक पर हमला, घायल

  • पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर लगाई कार्रवाई की गुहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र मवाना बस स्टैंड स्थित शराब के ठेके पर दर्जनों युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सिविल लाईन क्षेत्र पीडब्ल्यूडी कम्पाउंड निवासी विशाल पुत्र उमेश बाइक से शुक्रवार की रात आठ बजे मवाना बस स्टैंड स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने गया था।

उसके साथ उसका दोस्त उज्जवल शर्मा भी साथ था। विशाल ने पेट्रोल पम्प के सामने शराब के ठेके के पास अपनी बाइक खड़ी की और सामान लेने चला गया। इस बीच एक युवक नशे की हालत में आया और विशाल की बाइक को लात मारकर गिरा दिया। जब उसके दोस्त उज्जवल और विशाल ने विरोध जताया तो उसने मोबाइल करके अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया।

बाइकों पर लाठी-डंडों से लैस आये युवकों ने विशाल पर हमला बोल घायल कर दिया। उसके दोस्त ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान घायल विशाल ने मौके पर एक युवक को पकड़ लिया। झगड़े की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया।

14 14

विशाल ने मारपीट की तहरीर थाना पुलिस को दी है। विशाल का आरोप है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई है। शनिवार को भी घायल विशाल का पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया। विशाल का आरोप है कि जिस हमलावर युवक को पुलिस ने शुक्रवार की रात हिरासत में लिया था, उसे छोड़ दिया है।

बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, गंभीर घायल

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत समर गार्डन के रहने वाले आसिफ ने बताया कि शनिवार को किसी काम से जा रहा। जैसे ही वो समर गार्डन चौराहे पर पहुंचा तो तेज गति से लेकर आ रहे बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसका विरोध करने पर बाइक सवार दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

भीड़ को आता देख बाइक सवार दबंग युवक पथराव करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात दबंगों युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

घर के बाहर बैठे युवक पर पंच से हमला, घायल

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी जितेंद्र ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गाड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार शाम वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी बीच एक बाइक सवार दो युवक उतरे। दोनों युवकों ने पीड़ित से गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित पर पंच से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों की भीड़ को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित परिजनों संग थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पीड़ित पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। कंकरखेड़ा कार्यवाहक इंस्पेक्टर हरिओम सिंह का कहना है कि घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img