Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

चौधरी चरण सिंह की मूर्ति बुढ़ाना तिराहे पर स्थापित करने की मांग

  • कैराना सांसद से मिला भाजापा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: भाजपाईयों ने कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी से मुलाकात कर कस्बे में छोटी नहर के पुल का चौड़ीकरण कराने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को ससम्मान बुढ़ाना तिराहे पर स्थापित कराए जाने की मांग की है।

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तरूण अग्रवाल, सतबीर वर्मा और ईश्वर दयाल कंसल ने शनिवार को भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी से सहारनपुर में उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने सांसद प्रदीप चौधरी को बताया कि कस्बे के छोटी नहर का पुल संकरा होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके चलते पुल पर आए दिन जाम लगा रहता है। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को ससम्मान बुढ़ाना तिराहे पर स्थापित कराया जाए, जिससे बस स्टैंड का चौड़ीकरण हो सके। साथ ही, उन्होंने हाईवे पर बिना नक्शे के बने कटों को भी बंद कराने की मांग की है। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र ही पुल चौड़ीकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img