Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

चौसाना पंचायत उपचुनाव में पांच बजे तक 62 प्रतिशत मतदान

  • शांतिपूर्ण मतदान के लिए निरीक्षण करते रहे अधिकारी

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चौसाना के पंचायत उपचुनाव में सुबह सर्दी के कारण वोटिंग प्रतिशत कम रहा लेकिन जैसे-जैसे धूप खिलती गई मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक कुल 68 प्रतिशत वोट डाले गए। मंगलवार को वोटो की गिनती होगी। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

साथ ही वहां पुलिस बल तैनात रहा। ऊन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौसाना में उपचुनाव की वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। उपचुनाव में कुल 16 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे जिसमें से 6 प्रत्याशी पूर्ण सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत चौसाना में कुल 8270 मतदाता है।

चुनाव के लिए 15 बूथ बनाए गए। जिसमें बूथ संख्या 1-6 तक जय भारत इंटर कॉलेज, 7-12 प्राईमरी पाठशाला चौसाना, 13-14 प्राईमरी पाठशाला पठानपूरा व बूथ संख्या 15 सुंदरनगर को बनाया गया है। शाम पांच बजे तक वार्ड 1-12 में 64 प्रतिशत, वार्ड 13 व 14 में 85 प्रतिशत व वार्ड 15 में 74 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुबह के समय मतदान केन्द्रों पर कम संख्या में मतदाता पहुंचे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सफल हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई। एडीएम संतोष सिंह, एएसपी ओपी सिंह व एसडीएम ऊन विशु राजा ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली सभी मत पेटियां ब्लॉक कार्यालय पर जमा की गई है मंगलवार को मत गणना होगी।

पैसा और शराब बांटे जाने की सूचना पर दौडी पुलिस

उपचुनाव चौसाना में मजरा पठानपुरा में मतदान से एक दिन पूर्व प्रत्याशियों द्वारा पैसा और शराब बांटे जाने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिसबल गांव में पहुंची और रातभर सायरन की आवाजे आती रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रत्याशी मौके से भाग निकले।

बुजूर्ग मतदाताओं ने भी उपचुनाव में लिया हिस्सा

चौसाना पंचायत के उपचुनाव में बुजूर्ग मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। उपचुनाव में सुंदरनगर में करीब 130 वर्षीय करतार कौर ने वोट डाला। पठानपूरा 100 वर्षीय घीसी देवी निवासी पठानपूरा व 90 वर्षीय साधूराम में भी अपने मत का प्रयोग किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम और तोड़फोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार...

Share Market: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी 23,600 के नीचे फिसला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img