जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए सोमवार से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू हो रही हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन भी रफ्तार पकड़ेगा।
इस दौरान मंडी-धर्मशाला, कुल्लू-मंडी, मंडी-शिमला और शिमला-रामपुर के लिए पवन हंस की सस्ती उड़ानें शुरू होंगी। ये चारों रूट पहली बार शुरू किए गए हैं। हेली टैक्सी की सेवा से अब मंडी और रामपुर को भी जोड़ दिया गया है।
गगल पवन हंस स्टेशन मैनेजर नैंसी धीमान ने कहा कि हेली टैक्सी के लिए रविवार से बुकिंग शुरू हो गई है। पवन हंस ने अपनी सेवाओं से अब मंडी-कुल्लू व रामपुर को भी जोड़ा है।
धर्मशाला-शिमला आने वाली उड़ान अब वाया मंडी होकर आएगी। हेली टैक्सी वापसी भी इसी रूट से करेगी। कुल्लू-शिमला उड़ान के साथ ही अब मंडी जिला को भी जोड़ा गया है। संवाद
चंडीगढ़-शिमला-मंडी-धर्मशाला-रामपुर के लिए ये रहेंगे रूट
रूट उड़ान लैंडिंग दिन किराया प्रति सीट (रुपये में)
- चंडीगढ़-शिमला 9.00 9.30 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
- शिमला-मंडी 9.50 10.25 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
- मंडी-धर्मशाला 10.35 11.10 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
- मंडी-शिमला 12.15 12.50 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
- शिमला-रामपुर 13.10 13.40 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3155
- रामपुर-शिमला 13.50 14.20 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3155
- शिमला-चंडीगढ़ 14.40 15.10 मंगलवार-बुधवार-वीरवार 3665
चंडीगढ़-शिमला-मंडी-कुल्लू के लिए रूट
रूट उड़ान लैंडिंग दिन किराया प्रति सीट (रुपये में)
- चंडीगढ़-शिमला 9.00 9.30 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665
- शिमला-मंडी 9.50 10.25 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665
- मंडी-कुल्लू 10.35 1.00 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3155
- कुल्लू-मंडी 11.20 11.45 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3155
- मंडी-शिमला 11.55 12.30 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665
- शिमला-चंडीगढ़ 12.50 13.20 सोमवार-शुक्रवार-शनिवार 3665

