जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर : शुक्रताल मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड व एएस चेक टीम द्वारा शुक्रताल मेला में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और सभी संदिग्ध वस्तुओं को चेक किया गया। इस चेकिंग अभियान से मेले में पहुंचे लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया है।

बता दें कि थानाक्षेत्र भोपा के शुकतीर्थ में गंगा स्नान मेला चल रहा है, जिसे सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की है। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में रविवार को स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड व एएस चेक टीम द्वारा पुलिस बल के साथ शुक्रताल मेला परिसर, गंगा घाट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी । इसके साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।

