- एक्स खिलाड़ी के रूप में शामिल रीना खोखर हरियाणा में करती है प्रेक्टिस
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: हाल ही में टोक्यो में संपन्न हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही चौथे स्थान पर रही हो। लेकिन टीम के हौसले बुलंद हैं। इस टीम में शामिल रही छपरौली की बेटी रीना खोखर के परिजनों को लोगों ने शुभकामनाएं दी। परिजनों ने बताया कि कहीं ना कहीं चूक होने पर हारना पड़ता है। रीना खोखर ओलंपिक हॉकी टीम में एक्स खिलाड़ी के रूप में शामिल रही।
बागपत जिला शिक्षा और खेल के मामले में ऊंचा नाम कर रहा है। करीब-करीब खेल के हर क्षेत्र में खिलाड़ी बागपत जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। शूटिंग, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी तमाम खेल है, जिनमें बागपत जिले का कोई न कोई खिलाड़ी खेल रहा है।
छपरौली की धनकौशिया पट्टी की बेटी रीना खोखर के पिता जगपाल सिंह बीएसएफ में नौकरी की। बेटी के दादा प्रकाश सिंह हैं। जगपाल सिंह चंडीगढ़ में रह रहे हैं वही वह अपनी बेटी की तैयारियां कराते हैं। रीना खोखर के ताऊ ब्रह्मपाल सिंह व चाचा तेजपाल सिंह कस्बे में ही रहते हैं।
थोड़ी बहुत खेती करके अपना व अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीना खोखर क्षेत्र में अभी गुमनाम है। रीना खोखर के चाचा व ताऊ बताते हैं कि रीना शुरुआत से ही प्रतिभावान रही है। कस्बे के लोगों ने रीना खोखर के टोक्यो ओलंपिक टीम में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है।

