Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने किया ऊन तहसील का वर्चुअल लोकार्पण

  • 12 जनपदों के आवासीय, अनवासीय भवनों का लोकर्पण
  • एनआईसी में सांसद, एमएलसी और डीएम ने किया अवलोकन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊन तहसील कार्यालय एवं अवासीय भवनों समेत प्रदेश में 12 जनपदों के राजस्व विभाग के अंतर्गत निर्मित आवासीय/अनावासीय भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कलक्ट्रेट एनआईसी के माध्यम से वर्चुअल कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद, एमएलसी और डीएम ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद की ऊन तहसील के कार्यालय एवं आवासीय भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, कैराना लोकसभा सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी चौ. वीरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने एनआईसी से लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की।

डीएम जसजीत कौर ने जनप्रतिनिधियों को जनपद की तहसील ऊन में बने आवासीय/अनावासीय भवन के प्रारंभ एवं पूर्ण होने के संबंध में बताया कि तहसील ऊन में भवन निर्माण का कार्यक्रम मई 2015 से प्रारंभ होकर जनवरी 2020 में पूर्ण होने के बाद हैंड ओवर भी कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया अनावासीय भवन पर 571.71 लाख व आवासीय भवन की कुल लागत 541.29 लाख रुपये व्यय की गई है। कार्यक्रम के बाद सांसद प्रदीप चौधरी ने ऊन तहसील कार्यालय एवं आवासीय भवनों पर स्थापित होने वाले पत्थरों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार अधिशासी अभियंता यूपीआरएन एस (पैकफेड), सुशील भारद्वाज इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img