Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिए सेहत बनाने के टिप्स

  • जिला कार्यक्रम अधिकारी ने माहीपुरा केंद्र का किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: रविवार को माहीपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने मेले का निरीक्षण किया। केंद्र पर 14 आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने स्टाल लगाए गए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं ने अपने परिक्षेत्र के लाभार्थियों गर्भवती माताओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें सेहत बनाने के टिप्स दिये।

बता दें कि जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन जाता है। इस कड़ी में एकीकृत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के माध्यम से सभी बच्चों का वजन लिया जाता है तथा गर्भवती, धात्री माताओं का और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। इसके अलावा पढ़ाई छोड़ चुकी 11 से 18 साल तक की किशोरी बालिकाओं का रक्त परीक्षण भी किया जाता है।

एनीमिया की जांच की जाती है कि क्या वह एनीमिया से ग्रसित हैं या नहीं। यथासंभव उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त सेनेटरी पैड के बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही साफ-सफाई के बारे में भी बताया जाता है। इसी कड़ी में माहीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। जनपद में सभी 3410 केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जन आरोग्य मेले में प्रतिभाग किया गया।

करीब 55713 बच्चों का वजन लिया गया, इसमें से 25 बच्चे सैम श्रेणी तथा 713 बच्चे मैम श्रेणी में चिन्हित किए गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य सेविका रीता सैनी उपस्थित रहीं। जनपद में मासिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 6 माह से 6 साल तक के कुल 2.26 लाख बच्चे पंजीकृत हैं तथा कुल 72000 गर्भवती धात्री माताएं भी हैं।

6823 किशोरी बालिकाए हैं जो विभिन्न कारणों से स्कूल नहीं जाती हैं। सभी लाभार्थियों का फॉलोअप आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं और आशा, एएनएम के माध्यम से किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया अति गंभीर श्रेणी के बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में दाखिल कराया जाता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img