Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गुनियापुर खेड़ी में कच्ची दीवार गिरने से दबकर बच्ची की मौत

  • ग्रामीणों ने घायल राजमिस्त्री को उपचार के लिए कराया निजी अस्पताल भर्ती

जनवाणी टीम |

राजा का ताजपुर/बुढ़नपुर: गांव गुनिया खेड़ी में मकान का निर्माण होते समय कच्ची दीवार के नीचे गिरकर एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

राजा का ताजपुर के निकटवर्ती ग्राम गुनियापुर खेड़ी में लोकेश कुमार का प्रधानमंत्री योजना के अंर्तगत आवास निर्माण हो रहा था। आवास निर्माण के स्थान पर पहले से कच्चा मकान बना हुआ था। शुक्रवार को राजमिस्त्री नए मकान की नींव भर रहे थे, तभी एक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई।

इसमें लोकेश कुमार की आठ वर्षीय पुत्री पलक दब गई व राजमिस्त्री विपिन कुमार पुत्र मूलचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को मलबे से नीचे से निकाला और उपचार के लिए ताजपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर अन्य घायलों को इलाज किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img