Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

खुले स्कूल, बच्चों का पहले दिन हुआ भव्य स्वागत

  • कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं का भी संचालन हुआ शुरू
  • पहले दिन स्कूलों में पहुंचे बच्चे, शिक्षकों ने किया स्वागत
  • डीएम व बीएसए ने भी तिलक व फूल माला से स्वागत किया

मुख्य संवाददाता |

बागपत: करीब 11 महीने के बाद छोटे-छोटे बच्चों के कंधे पर भी बस्ता आ गया। कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। सोमवार को 11 महीनों के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

शिक्षकों ने जहां स्कूलों को गुब्बारों, फूलों आदि से सजाया था वहीं डीएम राजकमल यादव व बीएसए राघवेंद्र सिंह ने भी परिषदीय स्कूलों के बच्चों को तिलक लगाकर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोना गाइड लाइन का पालन अवश्य किया जाए। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर फोकस रखा जाए और बच्चों को एक बेहतर वातावरण स्कूल प्रांगण में दिया जाए।

84 1

कोरोना काल के चलते ठप हुई शिक्षण व्यवस्था एक बार फिर बहाल हो गई है। अक्टूबर में जहां कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया था। उसके बाद दस फरवरी से कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया था।

सोमवार से कक्षा एक से पांचवीं तक की कक्षाओं का भी संचालन शुरू हो गया है। निजी व परिषदीय सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। हालांकि इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर रखा है। उसके अनुसार बच्चों को स्कूल आना होगा। जिस दिन कक्षा के बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा उस दिन उन्हें नहीं आना है।

बच्चों का पहला दिन एक शानदार माहौल में व्यतीत हो इसके लिए पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद जनपद के स्कूलों को बच्चों के स्वागत के लिए पहले ही सजा दिया गया था। पब्लिक स्कूलों में भी जहां कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार बच्चों की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ वहीं परिदषदीय स्कूलों में एक उत्सव जैसा माहौल तैयार किया गया था।

86 1

स्कूलों को गुब्बारों, झंडियों, फूलों आदि से सजाया गया था। इसके अलावा मुख्य द्वार पर सेनेटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था भी की गई थी। स्कूलों में बच्चे पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया।

बच्चों में भी सुबह अलग ही खुशी नजर आई। बच्चे भी 11 महीने के बाद कंधे पर बस्ता लेकर स्कूल जाते नजर आए। स्कूल पहुंचे तो उनका स्वागत हुआ। डीएम राजकमल यादव व बीएसए राघवेंद्र सिंह ने सिसाना के संविलियन विद्यालय और गौरीपुर जवाहरनगर के प्राथमिक विद्यालय-एक में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने फूल माला पहनाकर बच्चों का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया।

दोनों ही स्कूलों को रंगोली आदि से सजाया गया था। डीएम व बीएसए ने बच्चों को कक्षा में विभिन्न जानकारियां भी दी और सवाल भी पूछे। बच्चे भी पहले दिन के माहौल को देखकर खुश नजर आए। डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार शैक्षणिक कार्य कराया जाए।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एंव सांस्कारिक शिक्षा दी जाए। बच्चों को विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएं। बीएसए ने बताया कि पहले दिन बच्चों की पसंद का एमडीएम बनाया गया था। बच्चों को एक बेहतर वातावरण देने का प्रयास है, ताकि उनके व अभिभावक के मान की आशंकाओं को दूर किया जाए और बच्चों की पढ़ाई पूर्व की भांति फिर सुचारू रूप से संचालित हो सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img