जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एके पब्लिक स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्वछता अभियान के तहत नाटिका का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।
वहीं देशभक्ति सरस्वती वंदना, डांस आदि कार्यक्रम किये गए। मंच से बोलते हुए डा. इंद्रदेव सिंह बच्चों को वातावरण की स्वछता व वायु प्रदूषण के बारे में विस्तारपूर्वक समझाते हुए बच्चों की जमकर तारीफ की।
बच्चों से सवाल पूछकर उनका ज्ञानवर्धन किया व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी बच्चों द्वारा किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

