जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही नापाक हरकतों का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारतीय सेना ने न सिर्फ सीमा पार से आ रहे ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है, बल्कि पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली की कमजोरियों को भी उजागर कर दिया है।
सबसे अधिक चीन की किरकिरी
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा किरकिरी चीन की हो रही है, जिसने पाकिस्तान को हथियारों और मिसाइलों का बड़ा जखीरा मुहैया कराया था। अब वही मिसाइलें और तकनीकें फुस्स साबित हो रही हैं। भारतीय सुरक्षा बलों ने चीन निर्मित कई मिसाइलों और ड्रोन को सीमा पर ही नष्ट कर दिया है, जिससे चीन को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
चीन के रहा पाक से ये अपील
रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन अब पाकिस्तान से अपील कर रहा है कि वह भारत के साथ तनाव कम करे और बातचीत का रास्ता अपनाए। चीन नहीं चाहता कि उसके हथियारों की नाकामी दुनिया के सामने उजागर हो, जिससे उसकी वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचे।
भारत ने पाक की मिसाइल को मार गिराया
भारत ने अपने मजबूत डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में मार गिराया। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले को बुरी तरह विफल कर दिया। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली के आगे, पाकिस्तानी मिसाइलें ढेर हो गईं, जिससे चीन की फुस्स मिसाइलों को भंडाफोड़ हो गया है। इसने पाकिस्तान की सैन्य कमजोरी के साथ-साथ चीनी हथियारों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि चीन और तुर्की ने पाकिस्तान को कुछ ड्रोन और मिसाइलें भीख में दी थीं, लेकिन यह फुस्स साबित हुई हैं।
तो चीन ने इसलिए जताई चिंता
चीन की तरफ से हाल ही में एक बयान सामने आया है। चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह मौजूदा स्थिति पर नज़र रख रहा है। शनिवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने यह टिप्पणी की। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पाकिस्तान के उन आरोपों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि भारत ने “10 मई की सुबह नूर खान एयर बेस सहित लक्ष्यों पर हमला किया”।
चीन ने की शांति बरतने की अपील
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “चीन भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है और तनाव बढ़ने को लेकर बहुत चिंतित है। हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, शांति और संयम बरतने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटने और किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचने का दृढ़ता से आग्रह करते हैं जिससे तनाव और बढ़ सकता है।”
रिपोर्ट्स में आगे कहा, “यह भारत और पाकिस्तान दोनों के मौलिक हितों और एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। चीन इस उद्देश्य के लिए एक रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यह वही है जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी देखना चाहता है। चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखना चाहता है।”

