Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

शहर विकसित होंगे, तभी हमारा देश विकसित होगा: मुख्य सचिव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि जब शहर विकसित होंगे, तभी हमारा देश विकसित होगा, संकल्प से ही सिद्धी संभव है। न पैसे की कमी है, न जगह की कमी है और न ही टेक्नोलाजी की, आवश्यकता है बेहतर उपयोग करने की। शहर का विकास अधिकारी नहीं, बल्कि आम जनमानस करते हैं, अधिकारी उसे आगे बढ़ाते हैं। यह बातें मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने शनिवार को कानपुर नगर वासियों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 के लोगो एवं वेबसाइट का शुभारम्भ करते हुए कहीं। इस योजना पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर जनपदों के विकास की रूपरेखा लोगों का सुझाव लेकर तैयार की जायेगी।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा सुविधायें मिलें, इसके लिये अभी से प्लानिंग के साथ कार्य करना जरूरी है। 25 वर्ष बाद 2047 में कानपुर नगर कैसा होगा, इस दिशा में कार्य कर रहा है। लोगों के सुझाव प्राप्त करने के लिए कानपुर@2047 वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से कानपुर नगरवासी कमियां बताने के साथ अपने बहुमूल्य़ सुझाव दे सकते हैं। अन्य जनपदों को भी इसी तर्ज पर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले पाच सालों में उत्तर प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश के विकास के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी है। प्रधानमंत्री ने आगामी 25 सालों में देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। यह उसी विज़न की शुरुआत है। प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते हैं वह सिद्ध करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि शहर स्थानीय लोगों का होता है, बाकी लोग उसमें मददगार होते हैं। शहर तमाम सारे वर्गों से मिलकर बनता है, हर वर्ग को शहर के विकास के बारे में सोचना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img