- प्रियंका की रैली के लिए कांग्रेसियों ने झोंकी ताकत, गांव-गांव दस्तक
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कांग्रेस महासचिव व संगठन के प्रदेश प्रभारी प्रियका गांधी के 7 मार्च की कैली जय जवान जय किसान महापंचायत में शहर कांग्रेस की ओर से चालिस बसें व सौ से ज्यादा कारों से कार्यकर्ताओं को ले जाने का दावा किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय चंदन भवन में प्रेस से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि करीब दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शहर कांग्रेस के रैली में पहुंचेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में मेरठ के आसपास के किसानों को भी रैली में लेकर जाएंगे। सभी के लिए बसों व भोजन की व्यवस्था करा दी गई है। प्रेस वार्ता में योगी जाटव ने बताया कि रैली को लेकर केवल किसानों में ही नहीं बल्कि समाज के कमजोर व अन्य वर्ग के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह। जाहिद अंसारी ने कहा कि प्रदेश से भाजपा की विदाई और कांग्रेस की सरकार तय है।
कैली पहुंचा नेताओं का काफिला
रैली की तैयारियों का जायजा लेने को शुक्रवार को कांग्रेस के बडे नेताओं का काफिला सरधना के कैली गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के अलावा एआईसीसी सचिव जुबेर अहमद, रोहित चौधरी ने रैली स्थल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जुबैर अहमद ने कहा कि मोदी सरकार इतिहास की किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन साबित हो रही है।
मोदी योगी सरकार किसानों को गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने की घोषणा की थी यह भी चुनावी जुमला बनकर रह गया हैं। कैली पहुंचने वालों में अवनीश काजला, पंड़ित नवनीत नागर संजय गोयल ग्लैक्सी, मोनिंदर सूद, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, महेन्द्र गुर्जर, आशा राम, शेर मोहम्मद, तुषार शर्मा, तुषार शर्मा, चीकू केली, यूसुफ अंसारी, आशा राम, जितेन्द्र पांचाल आदि शामिल थे।

