Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

गरीबी पर चाबुक, रसूखदारों पर मेहरबान पुलिस

  • अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस ने ठोंका जुर्माना काटे चालान

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: पुलिस ने नगर में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण करने वालों पर चाबुक चलाकर शुक्रवार से जुर्माना कर चालान काटने की कार्रवाई की भले ही की हो, लेकिन पुलिस का चाबुक गरीब तबके के लोगों पर चल सका।

रसूखदारों द्वारा अतिक्रमण करने के बावजूद उनका चालान काटना तो दूर की बात है पुलिस टीम ने एक बार भी अतिक्रमण हटाने तक नहीं टोका। पुलिस द्वारा मुंह देखकर चालान काट गरीबों को परेशान करने की बात सामने आने पर लोगों ने एतराज जताया है।

आरोप है कि बडे व्यापारी खुद अपनी दुकानों के बाहर फड़ व ठेली संचालकों से प्रतिदिन रुपये लेकर फलों आदि सामग्री लगवाने का टैक्स वसूलते हैं। पुलिस द्वारा चालान काटने के बाद भी जाम बेपटरी पर रहा।

21 6

सावधान! नगर में पुलिस की पिकेट भले ही लगी हो, लेकिन आप जाम के झाम में फंसना लाजिमी है। प्रतिदिन पुलिस की नाक के नीचे सड़कों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन अधिकारियों को शिकायत करने पर कोई असर नहीं पड रहा है।

जनता की समस्याओं से रूबरू होने के बाद शुक्रवार को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने पुलिस फोर्स को सड़क पर उतार दिया ओर नगर में सड़क किनारे फुटपाथ पर खडे ठेली, फड़ आदि संचालकों के पास पहुंचकर प्रति दुकानदार से 200-200 रुपये के चालान काटकर जुर्माना किया। लेकिन, पुलिस ने रसूखदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने के बावजूद उनके पास जाना गंवारा नहीं समझा और चालान तक नहीं किया।

गरीबी पर पुलिस का चाबुक चलता देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया ओर रसूखदारों द्वारा अतिक्रमण करने पर भी नकेल कसने की कोई गुरेज तक नहीं उठाई। इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि चालान काटने में कोई पक्षपात नहीं किया गया है। अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती से अभियान चलाकर चालान काटे जाएंगे। पुलिस टीम ने थाना से लेकर बस स्टैंड चौकी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img