Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

सिटी डाकघर में फिर से उड़ने लगीं हैं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

  • पूर्व में सिटी प्रधान डाकघर में मिल चुके हैं कोरोना संक्रमित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: घंटाघर स्थित सिटी प्रधान डाकघर में एक बार फिर से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने लगी हैं। आधार कार्ड आवेदक टोकन प्रक्रिया के बाद भी दूरी बनाने की जगह आधार कार्ड बनने वाले गेट पर खड़े रहते हैं। जिस कारण कोरोना को लेकर शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है।

ये हाल जब है, जब प्रत्येक आवेदक का फार्म जमा होने के बाद आधार कर्मचारी की ओर से आवाज लगाकर कार्य किया जाता है। फिर भी आवेदक आधार कार्ड जल्दी बनवाने के चक्कर में बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए अपना कार्य कराने के लिए एक-दूसरे से लड़ाई झगड़ा भी करने लगते हैं।

इसी वजह से अब डाक अधिकारी भी भीड़ को एक दो बार ही समझाते हैं। दरअसल, एक माह पूर्व सिटी डाकघर में पांच लोग संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद सतर्कता बरते हुए डाक आफिस में आधार कार्ड बनवाने आ रहे लोगों की कोरोना जांच की जाती थी। उसके बाद ही उनका आधार कार्ड संबंधित कार्य किया जाता था, लेकिन आवेदकों की परेशानी को देखते हुए अब इस प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है।

ऐसे में सुबह से टोकन वितिरत किए जाते हैं। उसके पश्चात ही उनके आधार कार्ड बनाए जाते हैं। बता दें कि पिछले पांच दिनों से जीपीएस सिस्टम खराब होने के कारण आधार संबंधित कार्य नहीं हो पा रहा था। इसी कारण शनिवार को आधार कार्ड बनवाने वालें आवेदकों की काफी भीड़ देखने को मिली। सिटी डाकघर के पोस्ट मास्टर हरीश कुमार ने बताया कि कई बार लोगों को समझाया जाता है। लाइन की व्यवस्था भी की जाती है, लेकिन फिर से लोग नियम का पालन नहीं करते हैं। जिससे अव्यवस्था होती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img