Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को महानगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बगैर किसी पूर्व सूचना के नगर स्वास्थ्य अधिकारी निगम के वार्डों में सफाई व्यवस्था का हाल जानने निकल गए। इसकी शुरूआत वार्ड-54 से की गयी।

पूर्वा इलाही बख्श क्षेत्र के जाटान, हरिनगर, खिस्त पंजान, बनिया पाड़ा, पूर्वा मुर्करब हुसैन, द्वारिकापुरी, करम अली सरीखे शहर की पुरानी आबादी वाले इलाकों में पहुंचे। एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। कठोर शब्दों में डा. गजेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी है। इसके अलावा महानगर के अन्य वार्ड में भी पहुंचकर उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी सफाई व्यवस्था का फीड बैक लिया।

हालांकि ज्यादातर इलाकों में सफाई व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि लोगों से भी आग्रह किया गया है कि घर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा कचरा सफाई के बाद घरों में न डाला जाए। नाले नालियों मेंं कचरा डालने से पानी का बहाव रुकता है।

महानगरवासियों से उन्होंने सफाई में सहयोग की अपील की है। बुधवार को नगरायुक्त मनीष बंसल के नौचंदी मेला स्थल के भ्रमण के बाद सूरजकुंड वाहन डिपो के प्रभारी अरुण खरदौनिया ने वहां काम सफाई व मरम्मत आदि का काम शुरू करा दिया है।

मेला का आयोजन तो जिला प्रशासन ही कर रहा है, नगर निगम को केवल कार्यदायी संस्था के तौर पर आयोजन में सहयोग भर करना है। मेला को लेकर जो दायित्व दिए जाने हैं उसका भी ब्लू प्रिंट शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। वहां युद्ध स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। जिन डेयरी संचालकों के पशु मेला स्थल पर पहुंचते थे उनको भी सख्ती से पशुओं को मेला स्थल में न भेजे जाने को कहा है।

जल्द पूरे होंगे रुके हुए कार्य

शहर की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। जल निगम के अधिकारियों की मानें तो उनका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सड़कों को बनाये जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी जगहों पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी। जल निगम की ओर से शहर में सीवरेज लाइन डाले जाने का कार्य चलते छह माह से भी अधिक हो गये हैं।

कई जगहों पर कार्य पूर हो चुका है तो कहीं-कहीं थोड़ा बहुत कार्य बचा है जिसे जल्द निपटा लिया जाएगा। शहर में शास्त्रीनगर, बुढ़ाना गेट, हापुड़ रोड, जाटवगेट, दिल्ली रोड, लिसाड़ी रोड समेत कई स्थानों पर सीवरेज लाइन डाली गई। जिसके बाद वहां केवल मिट्टी डालकर छोड़ दी गई थी जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। इसकी शिकायत कई बार आलाधिकारियों तक से की गई।

मंडलायुक्त ने भी रुके कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश जल निगम अधिकारियों को दिये थे। अब जल निगम की ओर से सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की योजना बना ली गई है। बुढ़ाना गेट, शास्त्रीनगर में सड़क निर्माण कार्य शुरू भी कराया गया, लेकिन कुछ जगहों पर अभी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी जगहों पर कार्य शुरू कराया जाएगा और निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। इसके लिये सभी ठेकेदारों और कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर ही कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

कई बार हो चुकी है शिकायत

बता दें कि टूटी सड़कों और सीवरेज लाइन डाले जाने के कार्यों को लेकर क्षेत्रिय लोगों और व्यापारियों ने इसकी शिकायत कमिश्नर तक से की थी। मामले की गूंज शासन तक पहुंची थी। जिसके बाद प्रभारी मंत्री की बैठक में यह मुद्दा उठा था। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये थे। बतां दें कि टूटी सड़कों को लेकर कई बार शास्त्रीनगर, बुढ़ाना गेट आदि जगहों के व्यापारियों ने भी प्रदर्शन किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img