जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़नाथ की पवित्र धरती को वीर भूमि धनसिंह कोतवाल की भूमि को नमन करता हूं भगवान बुद्ध की जन्म दिन हो बुद्ध का संदेश विश्व का कल्याण कर सकता है।
इस मौके पर 10 मई क्रांति दिवस के रूप मनाते हैं। एक वोट क्रांति को जन्म देता है। सपा, बसपा, रालोद कांग्रेस ने सोतीगंज की कालिख दी थी। भाजपा ने इसे मुक्ति दी। अराजकता की जड़ भी है।
अराजकता की जड़ में भाजपा मट्ठा डाल रही है। तो विपक्ष को दर्द हो रहा है। मेरठ नए विकास के दौर से गुजर रहा है। भारत के बारे में धारणा बदली है। धुनिया भारत की तरफ देख रही है। 2014 के पहले धारण अलग थी।
हाइवे बन रहे हैं। आईआईटी संस्थान बनाए जा रहे हैं। 45 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंचते हैं। रैपिड रेल जल्द चालू होने जा रही है। प्रयागराज की दूरी गंगा एक्प्रेस वे कम करेगा।
लाखों लोगों को काम मिल रहा है। स्पोर्ट्स आइकन मेरठ बन रहा है। 1857 में धनसिंह गुर्जर ने आजादी की लड़ाई लड़ी। बुद्धपूर्णिमा है भगवान बुद्ध का संदेश घर घर पहुंचाया जा रहा है। कपिलवस्तु में काम चल रहा है। कुशीनगर में एयरपोर्ट चालू किया। छह वर्ष में 54 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया।