Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

सेवा सप्ताह में भाजपाईयों ने चलाया सफाई अभियान

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अभियान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंर्तगत 70 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया।

शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने थानाभवन विधानसभा के मालैंडी गांव में सफाई अभियान चलाकर की। उसके बाद प्लास्टिक छोड़ने की शपथ ग्रहण कराई।

सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान व प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत उनके कृतित्व पर एक डिजिटल वेबिनार सम्पन्न हुआ।

24 13

वेबिनार में मुख्य वक्ता पद्मश्री राजेश्वर आचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता अलका तोमर, रजनीकांत महेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल ने पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस बार वर्ष प्रधानमंत्री के 70 वें जन्मदिवस पर 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, पवन तरार ने गांव जलालपुर स्वच्छता अभियान चलाया, जिला पंचायत अध्यक्षपति प्रसन्न चौधरी, आनन्द पुंडीर, राजेंद्र सिंह, विशेष सरोहा, कपिल पंवार, रीनू सरोहा, घनश्याम पार्चा, दीपक चन्द्रा, सुखदेव कुमार, सन्नी मलिक, राजपाल, बीरपाल, सुधीर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img