Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सफाई मजदूरों का तहसील में हंगामा, हत्यारों को फांसी की मांग

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपकर उन्होंने हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हाथरस में बाल्मीकि समाज की बेटी के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के आरोपियों ने ही युवती के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

जिसके कारण युवती की मौत हो गई। युवती के साथ हुई इस घटना से सारा देश आक्रोश में है। यही नही इस घटना के बाद दलित समाज बहुत आक्रोश में हैं। उन्होंने कहा कि युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दलित समाज के साथ ऐसी घटनाएं उन्हें समाज से विरक्त कर रही है।

दुष्कर्म के आरोपियों को कठोर सजा ही युवती के लिए न्याय होगी। इस अवसर पर संघ नगर अध्यक्ष महबूब अली, उपाध्यक्ष राजकुमार, महासचिव अमरीश आजाद, कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार, विनोद, अजय, धर्मेंद्र, राकेश, सुनील, मोहन, सतीश आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img