Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

UP News: महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचरियों को मिलेगा ये लाभ, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज गुरूवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के समापन के बाद प्रयागराज दौरे पर थे। इस दौरान सीएम योगी ने बड़ी घोषणा की। बताया जा रहा है कि,महाकुंभ में लगे यूपी के सफाई कर्मचारियों को 10 हजार का अतिरिक्त बोनस मिलेगा। इसके अलावा सीएम ने न्यूनतम 16000 प्रति माह वेतन की घोषणा की है।

कर्मियों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ

इसके अलावा महाकुंभ में कार्यरत सभी कर्मियों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। अप्रैल निगम गठित होगा। अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में रुपये भी भेजे जाएंगे।

क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को पहले आठ से 11 हजार रुपये माह मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा।

न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमारी सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ में सफाई और स्वास्थ्य कर्मचारियों को 10,000 रुपये का बोनस देने का फैसला किया है। हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि अप्रैल से सफाई कर्मचारियों को 16,000 रूपये का न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा।

अस्थायी स्वास्थ्य कर्मचारियों को सीधे बैंक हस्तांतरण दिया जाएगा और उन सभी को स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे बेहतर कल्याण और सहायता सुनिश्चित होगी।”

सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

बता दें कि, योगी सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वयित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया।

इसके अलावा सीएम योगी,डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मोर्य व डीजीपी प्रशांत कुमार समेत प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों और अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img