Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता: इरम चौहान

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: देश-प्रदेश के साथ शहरों से अब कोरोना वायरस गांव में भी फैलता जा रहा है। गांवों में भी इस महामारी से पीड़ित लोग जिंदगी की दुआएं मांग रहे हैं। ऐसे में अब सबसे पहले अपने गांव को स्वच्छ रखना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उक्त विचार थानाभवन क्षेत्र के गांव गुराना से जनपद शामली की सबसे कम उम्र 21 वर्ष की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इरम मशरुर चौहान ने गुराना में स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा इरम मशरुर चौहान ने कहा कि पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से ग्रस्त है।

नगरों के साथ साथ अब यह बीमारी गांवों में भी कहर ढा रही है। ऐसे में सबसे पहले हमारा कर्तव्य है कि अपने गांव को संक्रमण मुक्त किया जाए व युद्धस्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। जन जागरुकता के चलते अगर गांव स्वच्छ होगा तो निश्चित रूप से संक्रमण का खतरा भी न्यूनतम होगा।

पूर्व प्रधान राव मशरुर खा उर्फ बाबू प्रधान की पुत्री इरम मशरुर चौहान ने बताया की शपथ ग्रहण से पहले ही गांव में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक होगा। शपथ ग्रहण के बाद गांव में होने वाले अन्य विकास कार्यो पर विचार के बाद अमल किया जाएगा। विदित रहे 21 वर्षीय इरम मशरुर चौहान अल्पाइन कॉलेज जलालाबाद में बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। ग्राम प्रधान चुनाव में निर्वाचित होने वाली इरम शामली जिले में सबसे कम उम्र की प्रधान है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img