Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

ठंड के सितम में गरीबों को राहत पहुंचा रहा क्लॉथ बैंक

  • आरजी कॉलेज के सामने साल भर गरीबों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं कपड़े

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आमतौर पर किसी भी बैंक में रुपयों का लेन-देन होता है, लेकिन आरजी डिग्री कॉलेज के साथ एक क्लॉथ बैंक है। जो गरीब लोगों को नि:शुल्क कपड़े उपलब्ध कराता है। माना कि सुनने में ये थोड़ा अजीब लगेगा कि क्लॉथ बैंक के माध्यम से गरीबों को कपड़े वितिरत किए जाते हो, लेकिन ये सच हैं।

जी हां! आरजी डिग्री कॉलेज के सामने अमित अग्रवाल द्वारा एक क्लॉथ बैंक का निर्माण कराया है। जिसमें शहर भर के दानवीर अपने पुराने कपड़े दान करते हैं। जिसके बाद गरीब लोगों को वहां से कपड़े वितरित किए जाते हैं। जिससे वह ठंड के मौसम में उनको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

क्लॉथ बैंक में हर तरह के कपड़े उपलब्ध

क्लॉथ बैंक में महिला, पुरुष दोनों के कपड़Þे मौजूद हैं। जिन गरीब लोगों को आवश्यकता है, वह वहां से अपने के लिए कपड़े ले सकते हैं। क्लॉथ बैंक में उस तरह से कपड़ों की व्यवस्था की गई है। जिस प्रकार से कपड़े की दुकान पर होती है। क्लॉथ बैंक में एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है जो गरीब लोगों को उनके मनचाहे कपड़े देते हैं।

वॉलिंटियर गरीबों को वितरित करते हैं कूपन

गरीब बस्तियों में रह रहे लोगों को वॉलिंटियर बैन के माध्यम से भी कपड़े वितरित करते हैं। जिससे लोगों को उनके स्थान पर ही कपड़े दिए जा सकें। वहीं, जिन लोगों को उनके साइज के कपड़े नहीं मिल पाते। उनको टोकन वितरित किए जाते हैं। जिससे वह टोकन के माध्यम से टोकन प्राप्त कर कपड़े ले सकें।

क्या कहना है इनका

10 19 e1608172678651

क्लॉथ बैंक के संयोजक अमित अग्रवाल ने बताया कि तीन साल पहले मेरठ के तत्कालीन कमिश्नर प्रभात कुमार से प्रेरित होकर उन्होंने क्लॉथ बैंक का निर्माण कराया था। जिससे जाड़े के मौसम में एक वर्ग ऐसा है जो कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरता रहता है। उन सभी को ठंड में कपड़े उपलब्ध कराएं जा सकें। इतना ही नहीं 12 महीने क्लॉथ बैंक में हर गरीब का स्वागत हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img