- आज से फिर चढ़ेगा पारा, जल्द ही 40 पार जाएगा तापमान, दिन में लू भी करेंगी और भी परेशान
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान में गिरावट और आसमान पर छाये बादलों के बीच बृहस्पतिवार को तापमान गिरा गया है। अब आने वाले दिनों में गर्मी का रौद्र रूप फिर से दिखेगा और तापमान 40 को भी पार कर जाएगा। बृहस्पतिवार को मौसम गर्म रहा, सुबह के समय हवा की रफ्तार तेज रही, आसमान पर कभी बादल तो धूप के चलते मौसम बदलता रहा।
बदलते मौसम के साथ गर्मी का असर भी कम नहीं है। तापमान फिर 40 से नीचे आ गया, लेकिन गर्मी का असर ऐसे ही बना रहा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 59 व न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी तापमान में गिरावट के साथ मौसम फिर से बदलेगा और दिन व रात गर्म होंगे।
गर्मी का असर अप्रैल में ही आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ देगी। आधा अप्रैल बीतने के बाद गर्मी का असर तेज हो रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स गिर गया। एक्यूआई 136 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 133, गंगानगर में 148, पल्लवपुरम में 126 दर्ज किया गया। हवा तेज चलने से दो दिन में 100 के करीब गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले तीन-चार दिन में फिर से बढ़ोतरी होगी।

