Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

जानिए, जब पत्नी ने छोटी बहन को पति के चंगुल से मुक्त करने की लगाई गुहार

  • एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जेल पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की रखी मांग
  • अपने पति पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कारागार में तैनात पुलिसकर्मी की पत्नी ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी छोटी बहन को अपने पति के चंगुल से मुक्त कराने की गुहार लगाई। साथ ही अपने पति पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग रखी।

अनीता देवी पत्नी देवेंद्र कुमार गांव सैदुपरथाना न्यूरिया जिला पीलीभीत जेल कालोनी बिजनौर एसपी के नाम एक शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र में बताया कि बरेली निवासी उसका पति शादी के बाद से उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

06 2 e1598191838887
आरोपी जेल पुलिसकर्मी की पत्नी अनीता देवी

महिला ने बताया कि उसकी होमगार्ड की ड्यूटी का सारा पैसा पति ने हड़प लिया। होमगार्ड से उसकी ड्यूटी भी छुड़वा दी। दस अगस्त को उसके साथ मारपीट की। साथ ही इतनी मारपीट की कि उसके बच्चे का दांत तक तोड़ दिया। उसका पति उसे व बच्चों को कमरे का ताला लगाकर बंधक बनाकर भाग गया।

इसके बाद जेल अधीक्षक ने उसे बंधक मुक्त कराया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। जहां पर पता चला कि उसका पति उसकी छोटी बहन को बहला फुसलाकर यह कहकर ले गया कि उसकी पत्नी अनीता की तबियत खराब है। इस मामले की शिकायत न्यूरिया जिला पीलीभीत थाने में भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अब बिजनौर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर छोटी बहन को बरामद कराने की मांग के साथ आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img