Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

स्वर्ण पदक विजेता अभिनव व कांस्य पदक विजेता शौर्य को सीएम धामी ने किया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

रुड़की: रुड़की क्षेत्र से डीफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव देशवाल व कांस्य पदक विजेता शौर्य सैनी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पौधा प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री धामी को 2024 पेरिस ओलंपिक की तैयारी के विषयक वित्तीय सहायता हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त सचिव को निर्देशित किया और आश्वस्त किया कि इस पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई कर वित्तिय सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर शौर्य सैनी के कोच दीपक कुमार, शौर्य सैनी के पिता शील चंद सैनी, अभिनव देशवाल के कोच संदीप कुमार व अभिनव के पिता मनोज देशवाल, भाजपा नेता आदेश सैनी, डॉ चेतन दास सैनी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण सूद व मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img