जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से हालात बेहद खराब हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मीटिंग में सीएम केजरीवाल कोरोना के हालात को देखते हुए सख्त फैसले ले सकते हैं।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच समीक्षा बैठक चल रही है। बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए कारगर उपायों पर चर्चा की जा रही है।
Delhi CM Arvind Kejriwal to hold a meeting with Lieutenant Governor Anil Baijal today over increasing #COVID19 cases in the national capital.
(File photo) pic.twitter.com/VNIQGTIAUe
— ANI (@ANI) April 15, 2021
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद केजरीवाल स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली में कोविड-19 स्थिति को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे।”
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी कल सुबह 11 बजे माननीय उपराज्यपाल जी के साथ समीक्षा बैठक के माध्यम से चर्चा करेंगे एवं 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी कोरोना की वर्तमान स्थिति पर बैठक करेंगे।
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 14, 2021
देश में स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 200,739 नए कोरोना केस आए और 1038 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 93,528 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 184,372 नए केस आए थे। पिछले साल 2 अक्टूबर के बाद से बीते दिन देश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है।

