जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम मंगलवार को प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। इसमें केजरीवाल ने लिखा है, ‘देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का बजट रोका गया।’ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बजट आज पेश न होने पर प्रधानमंत्री से गुजारिश की है।
बता दें कि दिल्ली के बजट में कई ऐसे प्रावधान थे जिसे चिन्हित करते हुए गृह मंत्रालय ने उस पर जवाब मांगा था। इसी के बाद आप सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली का बजट पास नहीं होने दे रहे।

