जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। राउस एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने कहा कि उनका शुगर लेवल डाउन जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे चाय और बिस्किट लेना है।
इस दौरान कोर्ट ने इजाजत दी। सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और हिरासत में लेकर उनसे शराब नीति को लेकर पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई ने पांच दिन की कस्टडी मांगी है।
बता दें कि, सीबीआई ने आबकारी मामले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत मांगी है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि 17 आरोपियों के खिलाफ 4 आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। वह जांच के लगभग निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं।

