Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

CM Mamta Banerjee: सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-बंगाल को बदनाम किया जा रहा…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को वक्फ कानून के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद की हिंसा सुनियोजित साजिश थी। भाजपा ने बाहरी लोगों को बुलाकर हिंसा कराई। ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से एकजुट होने की अपील की।

क्या बोलीं सीएम बनर्जी?

सीएम बनर्जी ने बुधवार को वक्फ कानून को लेकर इमामों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सभी इमामों और पुरोहितों का सम्मान करती हूं। हम रविंद्रनाथ टैगोर की विचारधारा में विश्वास करते हैं। हम हिंदू और मुसलमानों का बंटवारा नहीं होने देंगे। ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। फेक न्यूज फैलाई जा रही है। भाजपा झूठे वीडियो दिखाकर बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा भड़काने के लिए भाजपा की साजिश में मत फंसो।

केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने वक्फ एक्ट को पारित करने में इतनी जल्दबाजी क्यों की? क्या वे बांग्लादेश की स्थिति से वाकिफ नहीं हैं। बनर्जी ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के साथ सीक्रेट मीटिंग कर सकते हैं, दुबई जाकर गले क्यों मिलते हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को क्यों आने दिया गया।

ममता बनर्जी ने कहा, “वक्फ को लेकर लोगों को उकसाया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर आपको कुछ कहना है तो मेरे सामने आकर कहें मेरे पीछे नहीं। भाजपा से जुड़े कुछ मीडिया चैनल फर्जी वीडियो दिखाते हैं। उन्होंने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के 8 वीडियो दिखाए और बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की।”

वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी सबसे आगे

ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी सबसे आगे है। आपको बता दें कि वक्फ संशोधन बिल के विरोध में पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों में 10-12 अप्रैल के बीच हिंसा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इसमें बांग्लादेशी कट्टरपंथी शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img