Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर कसा तंज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तंज कसा है। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कानपुर देहात के मामले पर बोलते हुए कहा कि मां-बेटी की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की कोई जांच टीम क्यों नहीं भेजी गई?

ममता ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जमीन का अधिकार देती है। ये भी दावा किया कि उनकी पार्टी के शासन में बंगाल को अति-वामपंथी आतंक से मुक्त करा दिया गया है। बनर्जी ने कहा कि पहले बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में फैले प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते थे, माओवादियों से लूट-हत्या का खतरा रहता था। अब लोग बेखौफ होकर निकल पाते हैं। पिछले 11 साल से कोई माओवादी हमला नहीं हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...
spot_imgspot_img