Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Delhi Budget 2025: विधानसभा में आज दिल्ली बजट पेश कर रही सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं-एक लाख करोड़ रूपये का बजट पेश हो रहा है..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश कर रही है।

इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बार एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश हो रहा है। बजट से सबका साथ-सबका विकास होगा। बीते 10 साल में पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला किया है। बीते 10 सालों में दिल्ली विकास में पिछड़ी है। दिल्ली के इतिहास में ये ऐतिहासिक बजट है।

पिछली सरकार (आम आदमी पार्टी) पर साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया। सरकारी आय इसलिए घटी क्योंकि शराब माफिया, पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों को पैसा मिल रहा था। इसलिए दिल्ली पिछड़ती गई। एक लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट में दोगुनी बढ़ोतरी होगी।

ये है दिल्ली बजट का अपडेट

  • 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाएं के लिए
  • महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह मिलेंगे
  • जन आरोग्य बीमा में पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा
  • महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये रुपये
  • जनता को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा
  • 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे
  • कनेक्टिविटी सुधार के लिए एक हजार करोड़
  • झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपये
  • गरीबों के लिए अटल कैंटीन खोली जाएगी
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img